जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराज सिंह, एडीएम श्री सिद्धार्थ जैन को कलेक्टर कार्यालय में सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के अतिरिक्त संचालक,सेवानिवृत्त कर्नल संजय प्रधान ने ध्वज लगाया।

कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपनी क्षमता से बढ़कर अशंदान के भाव और भावनाओं के साथ अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के प्रदार्शन में सहभागी बनें।
