मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और गीता जयंती की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की बैठक | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और गीता जयंती की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की बैठक | New India Times

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आज सीएम हेल्पलाइन, समय-सीमा पत्रों और समाधान ऑनलाइन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और गीता जयंती की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की बैठक | New India Times

उन्होंने 11 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समस्त पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और गीता जयंती की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की बैठक | New India Times

कलेक्टर ने 11 दिसम्बर को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित गीता जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 6000 बटुकों द्वारा सामूहिक सस्वर गीता पाठ के इस विशेष आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। कलेक्टर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र बहनों को दिसंबर माह की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि शत-प्रतिशत पात्र हितग्राही सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ समस्त पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान और पर्व के दौरान होने वाले सभी आयोजनों को सफल बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह, एडीएम श्री सिद्धार्थ जैन सहित समस्त एडीएम, एसडीएम एवं अन्य सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version