मडियाहूं में महिला सुरक्षा सप्ताह का  हुआ आयोजन  | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर (यूपी), NIT; ​मडियाहूं में महिला सुरक्षा सप्ताह का  हुआ आयोजन  | New India Timesउत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नारी सुरक्षा को लेकर मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए जौनपुर जिले में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने स्वामी विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज मडियाहूं में नारी सुरक्षा सप्ताह गोष्टी का आयोजन किया गया।​मडियाहूं में महिला सुरक्षा सप्ताह का  हुआ आयोजन  | New India Timesगोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नेलड़कियों को कड़वी सच्चाई से वाकिफ कराते हुए कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं, हिंसा सहन करना कायरता है, उसका मजबूती से मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक समाज जागरूक नहीं होगा तब तक अधिकारों की रक्षा संभव नहीं होगी। ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा सेल 1090 पर संपर्क करने पर तुरंत महिला अधिकारी की सहायता ली जा सकती है। अवसर पर सीओ राम भवन यादव ,प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा, प्रधानाचार्य श्याम तिवारी पटेल, कमला देवी , रामबहादुर पटेल सहित विद्यालय की तमाम छात्राएं उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version