संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पडाव क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल की बच्चियां एवं स्टाफ शामिल हुए, जिन्हें उनि संजीता मिंज, महिला आरक्षक पिंकी राजपूत, महिला आरक्षक तारा देवी, थाना पडाव द्वारा महिलाओं और बच्चियों की समस्याओं को नोट किया गया और उनकी समस्या के उचित समाधान किया गया एवं जेंन्डर आधारित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, बलात्कार आदि एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को “बेटी की पेटी” के महत्व को बताया गया साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों घरेलू हिंसा, बाल विवाह, छेड़छाड़, बाल श्रम आदि के संबंध में चर्चा कर साइबर क्राइम के संबंध में भी बताया गया। सुरक्षा की दृष्टी से महत्वपूर्ण विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 100, 181 आदि के संबंध में भी जागरूक किया गया। प्रोग्राम में गुड़ टच और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई।
