पांढुर्णा में भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, भारतीय बौद्ध महासभा एवं डॉ अंबेडकर जयंती समारोह समिति जिला पांढुर्णा द्वारा मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा में भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, भारतीय बौद्ध महासभा एवं डॉ अंबेडकर जयंती समारोह समिति जिला पांढुर्णा द्वारा मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस | New India Times

स्थानीय अंबेडकर तिराहा जिला पांढुर्णा में भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, भारतीय बौद्ध महासभा एवं डॉ अंबेडकर जयंती समारोह समिति जिला पांढुर्णा द्वारा संविधान के जनक, भारतरत्न परम पूज्य डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का 69 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से उमा इंडियन, डॉक्टर मोहन पुसे, मानिक वानखेड़े विज्ञान जंगम उपस्थित थे सुबह 8:00 बजे ही श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम सुचारू रूप से शुरू हुआ तत्पश्चात लोग आते गए और अपने मसीहा डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते गए। यह कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से निरंतर 4:00 बजे तक चलता रहा और बारी-बारी से वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष के ऊपर प्रकाश डाला कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और अपने मसीहा डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को याद कर नमन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article