आलोक अग्रवाल की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने निकाली आक्रोश रैली, आलोक अग्रवाल को हाई कोर्ट से मिली जमानत | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​आलोक अग्रवाल की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने निकाली आक्रोश रैली, आलोक अग्रवाल को हाई कोर्ट से मिली जमानत | New India Times
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली आप प्रदेश कार्यालय सुभाष नगर से शुरू हो कर बोगदा पुल हो कर नीलम पार्क पहुँची, जहाँ पुलिस द्वारा आप कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री निवास जाने से रोक दिया गया। ​आलोक अग्रवाल की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने निकाली आक्रोश रैली, आलोक अग्रवाल को हाई कोर्ट से मिली जमानत | New India Timesआम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार “मैं भी आलोक” की तख्ती और आलोक अग्रवाल के मुखोटे के साथ रैली में  कार्यकर्ता पहुंचे। उनके हाथों में “मैं भी आलोक अग्रवाल” की तख्तियां थीं जिसमें लिखा था कि  ” अगर महिला अत्याचार, किसान बदहाली और महंगी बिजली के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है तो मैं भी आलोक अग्रवाल की तरह गुनहगार हूं और मुझे भी गिरफ्तार किया जाए”। इस रैली में बढ़ चढ़ कर कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आलोक अग्रवाल, पंकज सिंह व मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में भारी रोष था। ​आलोक अग्रवाल की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने निकाली आक्रोश रैली, आलोक अग्रवाल को हाई कोर्ट से मिली जमानत | New India Timesरैली के दौरान आप प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर ने कहा कि शिवराज सरकार आलोक अग्रवाल व आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से घबरा गई है इसलिए आलोक अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल में रखना चाहती है। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ताओ अपने आप में आलोक अग्रवाल है। आम आदमी पार्टी महिला अत्याचार, किसान बदहाली और महँगी बिजली के खिलाफ आवाज़ उठाती रहेगी चाहे शिवराज सरकार हम सब को जेल में डाल दें। 

रैली के नीलम पार्क सामने पहुँचने पर पुलिस द्वारा रोका गया और आम आदमी पार्टी के बढ़ते काफिले को रोकने के लिए लाठीचार्च भी किया गया। 
उल्लेखनीय है आक्रोश रैली के दौरान ही प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल व साथियों के जमानत की सूचना मिल गई, जिसका जश्न आप कार्यकर्ताओ द्वारा जम कर नारे बाज़ी कर बनाया गया। 
रैली को प्रदेश सचिव दुष्यंत दांगी, संगठन सचिव युवराज सिंह, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, डॉ मुकेश जायसवाल व आशीष सिंघारा ने भी संबोधित किया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version