विश्व दिव्यांग दिवस पर जनसभा एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​विश्व दिव्यांग दिवस पर जनसभा एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन | New India Timesदिव्यांग व कुष्ठ प्रभावित सैंकड़ों विकलांगों ने विश्व दिव्यांग दिवस पर अपनी 20 मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में एक जनसभा व रैली का आयोजन किया साथ ही अपनी मांगों का जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अति शीघ्र पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय अन्यथा राष्ट्रीय विकलांग महासभा के बैनर तले गांव से लेकर विधान सभा तक अपनी मांगों को पूरा करने हेतु सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

 इस मौके पर राष्ट्रीय विकलांग महासभा के अध्यक्ष अरविंद वघौला, प्रदेश अध्यक्ष हहकीकउल्लाह,, महासचिव रामचंद्र गौतम सहित दि लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया (क्रिएट प्रोजेक्ट) के सीडीओ शीतल प्रसाद मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version