पीतांबरा मंदिर के सामने लगा कचरे का ढेर, मंदिर के सामने गंदगी का अंबार | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

पीतांबरा मंदिर के सामने लगा कचरे का ढेर, मंदिर के सामने गंदगी का अंबार | New India Times

प्रसिद्ध पीतांबरा मंदिर के सामने नगर पालिका की उदासीनता के चलते लगातार गंदगी पनपत्ति जा रही है तस्वीरों में देख सकते हैं कि पीतांबरा पीठ के मुख्य गेट के सामने किस तरह से कचरे का ढेर लगा हुआ है। सड़क पर कई जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

यही आलम पूरे शहर का भी है जहां जगह-जगह सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं लेकिन फिर भी नगर पालिका कतई ध्यान नहीं दे रही अगर हम बात करें नगर पालिका के बार्ड बीट प्रभारी की तो प्रभारी की मनमानी के चलते हैं बिल्कुल भी सफाई पर ध्यान नहीं देते आलम में है कि धार्मिक नगरी को गंदगी के रूप में देखना पड़ रहा है।

शर्म की बात है कि जहां दूरदराज से रोजाना हजारों श्रद्धालु मंदिर पर दर्शन करने आते हैं लेकिन मंदिर के सामने इस तरह की गंदगी कहीं ना कहीं कई सवाल खड़े करती है अब देखना होगा क्या नगरपालिका लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर कोई शिकंजा कसती है या इसी तरह शहर में गंदगी फैलती जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version