आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महापौर विक्रम अहके ने नगर निगम के अंतर्गत आने वाले समस्त पार्कों के कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एकता पार्क छिंदवाड़ा में बैठक ली। जिसमें छिंदवाड़ा को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने हेतु समय-समय पर लगातार साफ सफाई एवं उचित ढंग से पार्कों के झूले एवं बच्चों के लिए लगाए हुए उपकरणों के रखरखाव हेतु निर्देशित किया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे 2024 में छिंदवाड़ा को नं.1 बनाने हेतु शहर के हर वर्ग में किस तरह से आम जनमानस में जागरूकता लाई जा सके, इस हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए।
इस दौरान स्वच्छता सभापति प्रवीणा जगेंद्र अलडक, जल विभाग सभापति अरुणा मनोज कुशवाह , सभापति शिल्पा राकेश पहाड़े, सभापति संजीव यादव, सभापति राहुल उईके, इंजीनियर शिव पंडराम, शशांक जी ,उद्यान प्रभारी दिमाकचंद डहरिया , महावीर पटेल एवम् कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
