सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा क्षेत्र में ईद मिलाद के मौके पर धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन नबी (सल.) का जश्न, बसपा प्रभारी अरशद खुर्शीद ने दिया मुबारकबाद | New India Times

अहसन जमील खान, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT; ​सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा क्षेत्र में ईद मिलाद के मौके पर धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन नबी (सल.) का जश्न, बसपा प्रभारी अरशद खुर्शीद ने दिया मुबारकबाद | New India Timesपैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद (सल.) के यौमे पैदाइश के मौके पर शनिवार को इटवा में जश्ने ईद मीलादुन्नबी का जुलूस जोर शोर से निकाला गया। जुलूस के बाद लोगों ने मुल्क और इंसानियत के हक में दुआएं मांगीं। इस मौके पर इटवा के बसपा प्रभारी हाजी अरशद ख़ुर्शीद ने क्षेत्रवासियों को मुबारकबाद दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को इटवा मुख्यालय पर पैगंबर ए इस्लाम के मौके पर शानदार जुलूस का आयोजन हुआ, जिसमें भगवतपुर, बढ़या, बायरी, बरावों शरीफ, मिठव्वा, बरिकपार, पिपरी, भावपुर, भदोखर, महादेव, हेगुवा, खुखरी, सेवहारवा, डोकम तक के हजारों लोग शामिल थे। जुलूस ने पूरे नगर का भ्रमण  किया। हूजूर और इस्लाम की शान में नारे लगाये गये। दोपहर की नमाज से पहले जुलूस के खात्मे के वक्त  मुल्क और इंसानियत की हक में दुआएं मांगी गई।​​सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा क्षेत्र में ईद मिलाद के मौके पर धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन नबी (सल.) का जश्न, बसपा प्रभारी अरशद खुर्शीद ने दिया मुबारकबाद | New India Timesअंत में जुलूस की अगुआई कर रहे हाजी अरशद ख़ुर्शीद ने कहा कि आखिरी पैगम्बर मुहम्मद सल. ने दुनिया को जो संदेश दिया है, उस पर चल कर शाति और तरक्की फैलाई जा सकती है। जुलूस में अज़ीज़ सेठ, डॉक्टर जावेद, मौलाना सिराज, नज़रे आलम प्रधान, मास्टर इनामुल्लाह, शाबान प्रधान, डॉक्टर नफीस, हलीम पूर्व प्रधान, इकराम खान, इरशाद भाई, अमजद अली, शफ़क़त कमाल आदि हजारों लोग शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version