रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर विकास खंड के दूर दराज ग्रामीण आंचलों में मेघनगर जनपद निधि से होंने वाले निमार्ण कार्यों का ग्रामीण अंचलों के लिए अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत दी गई हैं इसलिए निर्माण कार्यों के भूमिपुजन लगातार किये जा रहे हैं।
थांदला क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणीया, ने लाखों की लागत से बनने वाली नाली का नारियल, कंकू, अगरबत्ती, मिठाई आदि पूजन सामग्री से विधिवत पूजा कर भुमि पुजन किया
एवं गेती चलाकर उद्घाटन किया।
इस दौरान मदरानी सरपंच तरेज जंगल सिंह डिंडोर, उप सरपंच शंकर गणावा, खिमा सिंगाड़िया, मुकेश डिंडोर, बिंदु भाई, महेश पांचाल, बसंत प्रजापत, जनपद उपाध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, युवा नेता मुकेश मुणिया, बीपीओ महेंद्र भाबर, पत्रकार रहीम शेरानी, मदरानी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मदरानी के लोगों ने नल-जल योजना के नलों से आ रहें गन्दे पानी एवं लाइट की समस्याओं से क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया को अवगत कराया। भुरिया ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर समस्याओं को तत्काल खत्म करने को कहा और भी अन्य निर्माण कार्य की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
