पीपीगंज के पीएसी जवान की हृदय गति रुकने से ड्यूटी के दौरान मृत्यु | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

पीपीगंज के पीएसी जवान की हृदय गति रुकने से ड्यूटी के दौरान मृत्यु | New India Times

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर कैथवलिया के बरहटा निवासी 58 वर्षीय रामहित यादव की रविवार को मथुरा में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। पीएसी में तैनात रामहित यादव की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241202-WA0124.mp4
New India Times

मृतक रामहित यादव के दो पुत्री और एक पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मथुरा रवाना हो गए। सोमवार को दोपहर उनके शव को गांव लाया गया और पीएसी जवानों की मौजूदगी में सैनिक सम्मान के साथ जसवल के सिसई घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version