रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के प्रसिद्ध सेंट अर्नाल्ड स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कि गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीमती ममता मिमरोट, थाना प्रभारी के, एल, वारकड़े, मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश, प्रोविशियल फादर मारिया पॉल राज, बी, ई, ओ, एन,एस, नायक, सुपीरियर फादर कश्मीर डामोर, विकार जनरल, फादर थॉमस पी, ए, मेनेजर फादर डिमेलो, प्राचार्य एंड्रयूज लोबू सिस्टर दीपा, पार्षद शायदा भाबर, जेम्स पाल, सरपंच सुमित्रा मचार, आदी ने दीप प्रचलित किया।

मेघनगर सेंट अर्नोल्ड विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया लाईट डेकोरेशन मंच पर झिलमिलाती दूधिया रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में स्कूल के टैलेंटेड नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़े स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो वहां उपस्थित दर्शक बने माता-पिता एवं परिजनों ने दांतों तले उंगलियां दबाई। प्राचार्य फादर एंड्रयूज लोबू ने स्कूल में कि गई साल भर की सभी गतिविधियों से अवगत कराया।
मेघनगर सेंट अर्नोल्ड स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ खेल कुद एवं कला का हैरत अंगेज प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय के बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाते हुए फर्राटेदार इंग्लिश बोलना एवं हैरत अंग्रेज कलाओं का प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर तैयार किया।

रात्रि में आयोजित ठंडी ठंडी हवाओं के चलते बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच से एक से बढ़कर एक देश भक्ती एवं रिमिक्स गितो पर प्रस्तुतियां दी तो ठंडी हवाओं का एहसास भी नहीं हुआ। गत वर्ष कक्षाओं मे रैक में रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया
माता पिता परिजन देर रात्रि तक डटे रहे बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करने पर खूब तालियां बटोरी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे मेघनगर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, कुसुम सोलंकी, पत्रकार रहीम शेरानी, राजेंद्र सोनगरा, फारुख शेरानी, मनिष गिरधाणी, प्रकाश भंडारी, मनिष नाहटा, जियाउल हक कादरी, निमिष नहाटा, प्रकाश प्रजापत, भूपेंद्र बरमडलिया संदीप खत्री, लोहीत झामर, आदी उपस्थित रहे।
