मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के पीपीगंज नगर पंचायत के एक वार्ड में स्थित अंबिका मैरिज हाल में युवती वेटर का कार्य कर रही थी। वह गोरखनाथ के जटेपुर की रहने वाली थी कि उसी बीच दो युवकों ने युवती वेटर से गुरुवार को छेड़खानी करने लगे जिसका विरोध युवती ने करते हुए पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी जिस पर पीपीगंज पुलिस ने छेड़खानी करने वाले दो आरोपीयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया है।
गोरखनाथ के जटेपुर की रहने वाली युवती काजल मद्धेशिया उम्र 19 वर्ष पीपीगंज के अंबिका मैरिज हाल में गुरुवार को वेटर का काम कर रही थी कि उसी बीच जटे पुर के दो युवकों ने मौक़े पर पहुंच कर युवती से छेड़छाड़ करने लगे युवती वेटर ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी अतुल कुमार व अभिषेक निवासी उत्तरी जटेपुर के विरुद्ध धारा 74,75(1)352,,352(3) के तहत् मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
