चार्टेड अकाउंटेंट के ऑफिस में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को पुलिस ने पकड़कर उनसे चोरी का माल किया बरामद | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चार्टेड अकाउंटेंट के ऑफिस में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को पुलिस ने पकड़कर उनसे चोरी का माल किया बरामद | New India Times

सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झॉसीरोड़ निरीक्षक मंगल सिंह पपोला द्वारा थाना बल की टीम को थाना झॉसीरोड़ के अप0क्र0 449/24 में हुई चोरी का खुलासा कराने के लिये लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी  कैमरों की फुटेज को देखा गया तथा संदेहियों को चिन्हित कर उनकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चेतकपुरी में चोरी करने वाले चोर झॉसीरोड बस स्टेंड पर खड़े हैं जो कि चोरी का माल बेचने की बात कर रहे हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने झॉसीरोड़ बस स्टेण्ड पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिये के दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से नाम पता पूछने पर पहले ने स्वयं को घोसीपुरा बहोङापुर ग्वालियर तथा दूसरे ने साठ फुटा रोड कुम्हरपुरा थाटीपुर ग्वालियर का रहने वाला बताया।

पकड़े गये दोनों संदिग्धों से चोरी के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, जब पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की तो उनके द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिनांक 18/19.11.2024 की दरमियानी रात्रि को चेतकपुरी गेट के अंदर सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर चोरी गया सामान एक एलईडी टीबी, एक डेस्कटॉप, एक लेनोवो कंम्पनी का इनबिल्ट पीसी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को हजार बिस्तर के पास से विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपियों को थाना झॉसीरोड़ के अप0क्र0 449/24 में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से चोरी किए गए अन्य माल व उनके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त प्रकरण में पूर्व में पुलिस द्वारा एक साथी विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया जा चुका है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी रितेश मंगल निवासी ढोली बुआ का पुल बजरिया लश्कर ग्वालियर ने थाना में रिपोर्ट किया कि वह चार्टेड अकाउन्टेन्ट है उसका 01 कनाव विला प्रथम तल चेतकपुरी में ऑफिस है। दिनांक 18/19.11.2024 की दरमियानी रात्रि को कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरे ऑफिस का ताला तोड़कर ऑफिस में लगे एक एचपी कंपनी का लेपटॉप, एक लेनवो कंपनी का आल इन वन डेस्कटॉप, एक एचपी कंपनी का डेस्कटॉप, एक डेल कंपनी का डेस्कटॉप, एक अकाई कंपनी की टी.वी, एक मोबाइल, चाँदी के तीन-चार सिक्के, एक चाँदी की डिब्बी, तीन चाँदी के गिफ्ट सेट तथा 2500 रुपये करीब नगदी चोरी करके ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में चोर की खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

जप्त मशरूकाः- एक एलईडी टीबी, एक डेस्कटॉप, एक लेनोवो कंम्पनी का इनबिल्ट पीसी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मंगल सिंह पपोला, उनि0 प्रकाश चौहान, प्र.आर0 देवेंद्र सखवार, आर0 शम्भू गुर्जर, शुभम चौहान, श्याम जाट, कमल राजपूत, रामकेश, मुनेश, सलमान की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version