अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT;
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डालीबाग़ में बने रैनबसेरे में गन्ना संस्थान की तरफ़ से आ रही तेज़ रफतार कार (UP 32 GH 7788) रात लगभग 1:30 बजे बेकाबू होकर जा घुसी जिससे रैनबसेरे में सोये हुये लोगों में से 10 लोग घायल हो गये हैं। जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है।
मृतकों की पहचान पिर्थिवी राज तथा गौकरन निवासी बहराइच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार आयूष रावत सपा के पूर्व विधायक अशोक रावत का बेटा है, जबकि पूनित अरोड़ा लखनऊ के एक बड़े बिजनसमैंने का बेटा है।
दोनों युवकों को पुलिस ने गिरिफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में थे, जिस के कारण यह घटना घटित हुई है।
