महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता भगत के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने लालबाग रोड पर भैरव मंदिर के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और ज्योतिबा के जयकारें लगाए। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता राजेश भगत के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता भगत ने कहा- महात्मा ज्योतिबा फुले के समाज और शिक्षा के लिए किए अभूतपूर्व सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को सही दिशा में ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगी। इस अवसर पर सभी ने प्रण लिया कि महात्मा ज्योतिबा के आदर्श रास्तों को अपनाएंगे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, मीनाश्री महाजन, उज्जवला सोनवणे, योगिता सहित अन्य उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version