कुशलगढ़ विधायक पहुंची मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल, यहां की व्यवस्था देख हुईं खुश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कुशलगढ़ विधायक पहुंची मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल, यहां की व्यवस्था देख हुईं खुश | New India Times

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायीका बहन श्रीमती रमिला खड़िया ने मेघनगर के प्रसिद्ध जीवन ज्योति हॉस्पिटल में शिरकत की यहां पहुंचकर अपने विधानसभा क्षेत्र कुशलगढ़ से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए आये ग्रामीणों से रुबरु होकर व्यक्तिगत चर्चा की एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल का भ्रमण कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था हॉस्पिटल में उपलब्ध संपूर्ण आधुनिक सुविधाएं और आने वाले मरीजों को दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा तारीफ की। जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निर्देशक फादर थॉमस से चर्चा करते हुए, अपने विधान सभा क्षेत्र कुशलगढ़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजन करने की मांग की गई साथ ही कहा गया की स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम हर प्रकार का आपको सहयोग देने का वादा करतें हैं और आपके द्वारा की जा रही मानव सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version