यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येद्र पाराशर के नेतृत्व में राजाखेड़ा विधानसभा के मरैना मंडल के गांव सामोर में राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बिसंबर दयाल शर्मा मुकेश हनुमानपुरा संतोष गुर्जर पुरण प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत का प्रतीक है।
