स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर निमित्त नेत्र जांच शिविर किया गया का आयोजन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर निमित्त नेत्र जांच शिविर किया गया का आयोजन | New India Times

साराक्षी नेत्रालय नागपुर द्वारा पांढुर्णा में आयोजित माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती निमित्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें आज 26 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नागपुर में किया जाएगा। यह शिविर समाजसेवी जयंत घोड़े अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पांढुरना और कांग्रेस के समस्त संगठनों के तत्वाधान में आयोजित किया गया था।

स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर निमित्त नेत्र जांच शिविर किया गया का आयोजन | New India Times

साराक्षी नेत्रालय नागपुर की टीम ने पांढुर्णा में नेत्र जांच शिविर में 400 मरीजों की जांच की थी। जांच में 60 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया था कल साराक्षी नेत्रालय नागपुर द्वारा 26 मरीजों को बस में नागपुर ले गए, जिनका ऑपरेशन नागपुर में साराक्षी नेत्रालय में किया गया। यह ऑपरेशन आयुष्मान के अंतर्गत पूरी तरह से निशुल्क हुआ। ऑपरेशन होने के बाद मरीजों को वापस पांढुर्णा लाया गया।

इस अवसर पर जयंत घोड़े ने कहा, “हमारा उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। हमें साराक्षी नेत्रालय नागपुर के साथ मिलकर यह शिविर आयोजित करने में खुशी हुई और में निरन्तर समाज हित में ऐसे आयोजन करता रहूंगा।” इस शिविर में पांढुर्णा के आसपास के गांवों के मरीजों ने भाग लिया और उनका ऑपरेशन नागपुर में किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article