जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन के कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनोवर पटेल ने कहा की डॉक्टर रेहान की मांग पर वक्फ बोर्ड वृद्ध आश्रम के लिए वैधानिक कार्रवाई के लिए तैयार है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यालय मंत्री असद मकसूद ने मांग की है कि हर माह निकाह सम्मेलन कराया जाना चाहिए। राजधानी भोपाल में मुस्लिम समाज की बड़ी मांग है की हर महीने सम्मेलन कराए जाने चाहिए।डॉक्टर सनोवर पटेल अध्यक्ष वकफ बोर्ड ने कहा कि मैं सामान्य कार्यकर्ता हूं आपको मुख्यमंत्री से मिलाने की कोशिश करूंगा।

मुख्यमंत्री निकाय सम्मेलन में लगभग 221 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। पिछली तारीख को सम्मेलन रद्द किया गया था जिसका अन्य दलों के लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वही नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़कि ने कहा कि जानबूझकर वार्ड जोन से मुख्यमंत्री निकाह के फॉर्म योजना शाखा नहीं पहुंच गए लोग भटकते रहे। कुछ फॉर्म को जानबूझकर निरस्त किया गया अन्य दलों के साथ में सौतेला व्यवहार स्पष्ट नजर आ रहा है ना ही निगम जनसंपर्क कार्यालय से कोई दावत नामा सम्मेलन में शामिल होने के लिए नहीं दिया जाता।

