मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण आमजन को हो रही असुविधाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि एक महीने में नगर से बाहर दूध डेरियों को शिफ्ट की जाए जिसकी तैयारीयां अभी से प्रारंभ कर दिया जाए।
डीएम कहा कि सभी डेरियों को चिन्हित कर बाहर किया जाए जिससे शहर में पशुओं के आने-जाने से होने वाली समस्याओं से राहत मिले। जिलाधिकारी ने ई रिक्शा संचालन के संबंध में जानकारी लेने पर पुलिस विभाग ने बताया कि नगर में कुल आठ रूट ई रिक्शा संचालन हेतु चयनित किए गए हैं जिसमें से तीन रूटों पर ई-रिक्शा व्यवस्थित ढंग से संचालित कराये जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कुछ और रुटों पर भी ई-रिक्शा व्यवस्थित ढंग से संचालन कराना सुरक्षित किया जाए। सिंह ने कहा कि रूटों पर ई-रिक्शा संचालन का पालन कराने के लिए पुलिस विभाग एवं नगर निगम से ड्यूटी भी लगाई जाए।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट प्रविंद कुमार को निर्देश दिए कि ई रिक्शा स्टैंड के लिए जगह कुछ निहित करें तथा शहर के अवैध बस स्टैंड एवं टैक्सी स्टैंड को बंद कराया जाए।

