पुलिस ने छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक | New India Times

शाहजहांपुर पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के अन्तर्गत छात्राओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए सभी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी व मिशन शक्ति से सम्बन्धित पैम्फलेट बाँटे गये।

पुलिस अधीक्षक राजेश एसo के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर बच्चों, महिलाओं को शासन द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के हित में वर्तमान में चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा व सहायता के लिए प्रचलित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 1090 महिला हेल्पलाइन नम्बर, 112 – पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर, 1930 – साइबर हेल्पलाइन नम्बर, 108 – आपातकालीन सेवा, 102 – गर्भवती महिलाओं के लिए  आपातकालीन सेवा, 181- घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नम्बर, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में साइबर अपराध (साइबर अरेस्ट) के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (प्रधानमन्त्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना एवं उ0प्र0 निःशुल्क टेबलेट योजना आदि) के बारे में विस्तार से बताया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article