संदीप शुक्ला/पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT;
मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग व विचार योग फाउंडेशन के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम कराहल ब्लाक के CWC छात्रावास में अयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कविता मीना अध्यक्ष जिला पंचायत, मुख्य वक्ता के रूप डीआईजी श्री अशोक कुमार गोयल जी व विशिष्ट अतिथि देवकीनंदन पालीवाल, अरुण ओसवाल, ललिता आदिवासी मंडी अध्य्क्ष एवं मंच संचालन श्री गिरीराज पालीवाल ने किया।
स्वागत भाषण आयोग सखी ने किया व अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक सहयोगिनी अल्पना गर्ग, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राकेश त्रिपाठी व शिक्षका व स्कूली छात्रों ने अपने सुरक्षा को लेकर बहुत ही उत्सुकता के साथ वार्तालाप किया। जिसमें एस आई राजपूत जी के द्वारा भी बच्चों को सारे नम्बरों की जानकारी दी गयी।
