रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत बावड़ी फारेस्ट में मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया ने ग्राम वासियों की मांग पर पुलिया निर्माण की स्वीकृत दी।
पुलिया का उद्घाटन पूजा पाठ कर किया गया बावड़ी फारेस्ट के ग्रामीणों द्वारा बताया गया के वर्षों से हम लोग परेशानीयों का सामना कर रहे थे बारिश के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
ग्राम वासियों की लगातार मांग एवं समस्याओं को देखते हुए मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया ने क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया के साथ पुजा पाठ कर 06 लाख के पुलिया निर्माण का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया युवा नेता मुकेश मुणिया, थे ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए फुलों की माला पहनाकर सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, खंड पंचायत अधिकारी महेंद्र भाबर, उप यंत्री माइकल डोडियार, सरपंच सरण सिंह सिंगाड़, उप सरपंच हरचंद सिंगाड़, उपाध्यक्ष सुशीला भुरिया, वरसिह सिंगाड़, रमसू सिंगाड़, अमर सिंह वसुनिया, हरसिंग सिंगाड़, पेमाला सिंगाड़, मेथियस सिंगाड़, आदी ग्रामीण जनों की उपस्थित में भुमि पुजन किया गया।

