मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर से लखनऊ किसान मेले में शामिल होने जा रही प्राइवेट बस UP 15 DT 6320 थाना मिर्जापुर के खमरिया नगला के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बस पास की खाई में पलट गई जिसमें
देवेश, आदेश, महिपाल गिरी, बृज बिहारी, विनोद गुप्ता, हरपाल, मुनीश, रणवीर, रामाधार गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुन्नालाल, राजेश सिंह, अरुण शर्मा, रामनिवास, लेखराज, अवधेश, बालवीर, देव शंकर, विश्वनाथ, सुनील, राजेंद्र, सहित 21 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, थाना मिर्जापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से CHC भेजा गया जहां उनका उपचार व दवा दी गई, एक व्यक्ति देवेश सिंह थाना कलान को अधिक चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

