"उद्घोष-शिक्षा का नया सवेरा" की वर्चुअल ज़ूम मीटिंग हुई संपन्न | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

"उद्घोष-शिक्षा का नया सवेरा" की वर्चुअल ज़ूम मीटिंग हुई संपन्न | New India Times

डॉ. यावेद्रनाथ मेमोरियल ट्रस्ट रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड से संबद्ध “उद्घोष-शिक्षा का नया सवेरा” शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था के राष्ट्रीय संयोजक व संस्थापक डॉक्टर  संजय शर्मा वत्स के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश राज्य के समन्वयक शिक्षक शरद कुमार शिववेदी जुन्नारदेव, सह समन्वयक शिक्षक अभिषेक चन्द्रावत मेडम, के नेतृत्व में वर्चुअल जूम मीटिंग का आयोजन  किया गया। मीटिंग में मध्यप्रदेश के बुद्धिजीवी शिक्षाविदों के साथ-साथ अन्य राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ झारखंड के राज्य समन्वयक एवं जिला समन्वयक साथियों की संयुक्त बैठक की गई।

"उद्घोष-शिक्षा का नया सवेरा" की वर्चुअल ज़ूम मीटिंग हुई संपन्न | New India Times

जिसमें आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक सम्मान समारोह के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं कार्यक्रम में पुस्तक के विमोचन एवं लेखन के संबंध में भी विस्तार से राष्ट्रीय संयोजक महोदय के द्वारा बताया गया। सभी शिक्षाविदों से गूगल लिंक के माध्यम से अपनी योग्यता कला का प्रदर्शन करने के लिए और राष्ट्रीय स्तर की चयन समिति तक अपनी जानकारी प्रेषित करने हेतु गूगल लिंक भी प्रेषित की गई है जिसके माध्यम से शिक्षक सीधे अपनी जानकारी कार्यक्रम आयोजन समिति को प्रेषित कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षा विद साथियों के द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए अपनी सहमति, सुझाव व सहयोग की बात कही गई। कार्यक्रम में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित एवं श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित हस्तियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। शिक्षा क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले समस्त शिक्षक साथियों को कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। ताकि देश के समस्त नवाचारी शिक्षक साथियों का सम्मान किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश राज्य समन्वयक शरद कुमार शिववेदी शिक्षक द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ-साथ समापन किया गया। मध्य प्रदेश राज्य के समस्त नवाचारी शिक्षक साथियों से आग्रह है कि जो भी जानकारी उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा व कार्यक्रम संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो वह निःसंदेह राज्य समन्वयक शरद कुमार शिववेदी शिक्षक से मोबाइल नंबर 8349835295, 9770095880संपर्क कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article