विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की संस्थापक के जन्म दिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने दिखाया जोश खरोश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की संस्थापक के जन्म दिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने दिखाया जोश खरोश | New India Times

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की संस्थापक श्रीमती प्रमिला कैलाश शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष डॉ अनुपमा डॉ आनंद दीक्षित, मंजूषा सतीश केलकर द्वारा बुरहानपुर गवर्नमेंट हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा, स्वास्थ विभाग अध्यक्ष डॉ अनुपमा डॉ आनंद दीक्षित, मंजूषा सतीश केलकर एवं विप्र नारी शक्ति बुरहानपुर की समस्त पदाधिकारियों द्वारा इस रक्त दान शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान महादान में हिस्सा लिया गया।

रक्तदान शिविर में विप्र नारी शक्ति समाज की पच्चीस के करीब महिलाओं महिलाओं ने रक्तदान किया। कई महिलाओं ने पहली बार रक्तदान कर बहुत सुखद अनुभव व्यक्त किए और एक महिला ने बाहर वालों को रक्तदान का महत्त्व समझने से पहले अपने घर से इस मुहिम की शुरुआत की और अपने बीस साल की बेटी और चौबीस साल के बेटे से पहली बार रक्तदान करवाया।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा,अतुला एडवोकेट अरुण शेंडे, डॉ अनुपमा दीक्षित, मंजूषा सतीश केलकर, असवारी पुराणिक,पुष्पा चौबे, गौरी जोशी, अनामिका बरोल, शुभदा परचुरे अमिता शुक्ला, वीणा सांगलीकर, राधा दीक्षित, सीमा चौबे,कविता तिवारी, राखी दीक्षित, मंजू शुक्ला, वर्दा परचुरे,परिणिति शर्मा, रितु उपाध्याय, प्रियांशी उपाध्याय,जयश्री तिवारी, वैष्णवी तिवारी, मृदुला पाठक, नीतू सोमैया, प्रियंका शर्मा, अंजली वर्मा, पूनम वैष्णवी आदि उपथित थे और रक्तदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article