65 वर्ष बुजुर्ग की हत्या में बहू सहित तीन गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

65 वर्ष बुजुर्ग की हत्या में बहू सहित तीन गिरफ्तार | New India Times

थाना खुटार के गांव रौतापुर में गुरुवार की रात 65 वर्षीय रामसेवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा। सूचना मिलते ही राजेश एस पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया था निरीक्षण,  घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की  तीन टीमों को लगाया, थाना खुटार पुलिस, एसओजी,  सर्विलांस सेल टीम ने 24 घंटे में रामसेवक की हत्या का खुलासा करते हुए रामसेवक की बहू शशि मिश्रा, सुबोध मिश्रा व दोस्त शत्रुघ्न को किया गिरफ्तार आल्हा कत्ल बरामद।

मृतक रामसेवक व उसके पुत्र व बहू में विवाद होता रहता था, जिस के चलते  रामसेवक कहता था, कि वह अपनी जमीन अपनी बेटी के नाम कर देगा जिसके चलते बहू शशि मिश्रा ने अपने पति आलोक के मौसेरे भाई सुबोध मिश्रा व शत्रुघ्न के साथ मिलकर रात को सोते समय रामसेवक के सिर पर लोहे के पाइप से कई बार वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण बताया कि रामसेवक का विवाद उसके पुत्र व बहू  से होता रहता था जिसके चलते रामसेवक कहता था कि वह अपनी जमीन अपनी बेटी के नाम कर देगा जिस पर बहू शशि मिश्रा ने अपने पति आलोक के मौसेरे भाई सुबोध मिश्रा व शत्रुघ्न के साथ मिलकर अपने ससुर रामसेवक हत्या करवा दी, पुलिस ने तीनों आरोपियों  को भेजा जेल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article