रम्भापुर के इतिहास में पहली बार पहुंचा पैदल संघ, 57 बाल संघपतियों ने करवाई संघ यात्रा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रम्भापुर के इतिहास में पहली बार पहुंचा पैदल संघ, 57 बाल संघपतियों ने करवाई संघ यात्रा | New India Times

ज्ञानतत्व तपोमय चातुर्मास की पूर्णाहुति का प्रसंग एक नया इतिहास सर्जन कर किया गया। मेघनगर संघ ने उदार भाव के साथ इस चातुर्मास को सफलता के शिखर पर पहुंचने का कार्य किया चातुर्मास का अवसर धर्म, तप आराधना के लिए आता है, और मेघनगर वासियों ने इसका भरपूर लाभ लिया।

रम्भापुर के इतिहास में पहली बार पहुंचा पैदल संघ, 57 बाल संघपतियों ने करवाई संघ यात्रा | New India Times

मेघनगर श्रीसंघ में परिवारों में एकता, और परिवार की बहुओं में मान मर्यादा का व्यवहार जो देखने मिला वह अन्य संघों के लिए भी ग्राह्य करने योग्य है, उक्त उद्गार पूज्य साध्वीजी श्री तत्वलताश्रीजी और कुसुमलताश्रीजी ने 57 बाल संघपतियों द्वारा आयोजित मेघनगर से रंभापुर तक आयोजित पैदल संघ के समापन के अवसर पर व्यक्त किये।

रम्भापुर के इतिहास में पहली बार पहुंचा पैदल संघ, 57 बाल संघपतियों ने करवाई संघ यात्रा | New India Times

उक्त जानकारी देते हुए रजत कावड़िया ने बताया कि, प्रातः 6:00 बजे पूज्यश्री की निश्रा में संघ विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी बाल संपत्तियों के बहुमान का लाभ शांतिलाल राकेश लोढ़ा परिवार ने लिया तो संघयात्रा में परमात्मा और गुरुदेव के चित्र बग्गी में लेकर बैठने का लाभ मनोहरलाल, हितेश चौरडिया परिवार ने लिया।

रम्भापुर के इतिहास में पहली बार पहुंचा पैदल संघ, 57 बाल संघपतियों ने करवाई संघ यात्रा | New India Times

पश्चात पूज्यश्री की निश्रा में ही परिषद स्थापना दिवस कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम नवयुवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, महिला परिषद अध्यक्ष स्नेहलता कावड़िया, तरुण परिषद अध्यक्ष रवि जैन, बालिका परिषद अध्यक्ष अंशिका कावड़िया ने किया। पश्चात यहां से संघ प्रारंभ होकर नगर के विविध मार्गो से होता हुआ, शांतिसुमतिनाथ मंदिर, गौड़ीजी मंदिर होते हुए 7 किमी की दूरी तय कर रम्भापूर पहुंचा इस दौरान पूरे मार्ग में बच्चे और युवान भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए।संघ के रंभापूर आगमन पर स्थानीय संघ द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संघ विश्व पूज्य दादा गुरुदेव राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराजा के हाथो प्रतिष्ठित श्री कुंथुनाथ जिन मंदिर पहुंचा जहा चैत्यवंदन आदि क्रिया संपन्न हुई। स्थानीय महावीर भवन में श्री सिद्धाचल भावयात्रा का आयोजन किया गया इस दौरान संघपतियों का बहुमान रविंद्र, ऋषि  रांका परिवार ने किया, तो अभिनंदन पत्र रंभापूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए।

रम्भापुर के इतिहास में पहली बार पहुंचा पैदल संघ, 57 बाल संघपतियों ने करवाई संघ यात्रा | New India Times

संघ के रंभापूर आगमन पर स्थानीय संघ द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संघ विश्व पूज्य दादा गुरुदेव राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराजा के हाथो प्रतिष्ठित श्री कुंथुनाथ जिन मंदिर पहुंचा जहा चैत्यवंदन आदि क्रिया संपन्न हुई। स्थानीय महावीर भवन में श्री सिद्धाचल भावयात्रा का आयोजन किया गया इस दौरान संघपतियों का बहुमान रविंद्र, ऋषि  रांका परिवार ने किया, तो अभिनंदन पत्र रंभापूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए।

रम्भापुर के इतिहास में पहली बार पहुंचा पैदल संघ, 57 बाल संघपतियों ने करवाई संघ यात्रा | New India Times

ज्ञान पूजन का लाभ शांतिलाल लोढ़ा परिवार ने तो कांबली अर्पण का लाभ श्रीमती कैलाशबेन राजमल चंडालिया परिवार ने लिया। ज्ञानतत्व तपोमय चातुर्मास के आयोजन को समाचार पत्रों में शानदार कवरेज देने के लिए सेवाभावी पत्रकार विमल जैन, रहीम शेरानी, राजेंद्र सोनगरा, फारुक शेरानी, का बहुमान भी मेघनगर संघ द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विधिकारक विपिन जैन और संगीतकार अंकुश जैन द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र जैन ने किया, आभार राकेश लोढ़ा ने माना। कार्यक्रम में विधिकारक विपिन जैन और संगीतकार अंकुश जैन द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र जैन ने किया, आभार राकेश लोढ़ा ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article