गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशन में स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता वॉकथान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला सत्र न्यायाधीश श्री अशीष दवंदे, जिला न्यायाधीश श्री सी एस शैयम, अपर आयुक्त श्री मुनीश सिकरवार, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, श्री अनिल दुबे, श्री सुनील सिंह चौहान, आई ई सी नोडल अधिकारी श्री मुकेश बंसल, श्री शैलेंद्र सक्सेना एवं सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिटी सेंटर से हरी झंडी दिखाकर कर किया। स्वच्छता वॉकथान करते हुए बच्चे राजमाता चौराहा से होते हुए बाल भवन पर पहुंचे। बच्चों ने सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
बाल भवन में बच्चों ने जुंबा डांस के माध्यम से स्वच्छता के साथ ही स्वास्थ्य का भी संदेश दिया। इसके साथ ही पपेट शो एवं इंडियन आइडल फेम सुश्री सिमी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा बाद में बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वल्पाहार के खाली पैकेट स्वयं उठाकर डस्टबिन में डालें।
