फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;
भारत स्वच्छता के अंतर्गत मौजा रायपुर शौचालय में सरकारी पैसों का दुर्पयोग किया जा रहा है। भारत स्वच्छता मिशन के शौचालय दो गड्ढो का बनाया जाता है लेकिन रायपुर के जितने भी शौचालय ऍप्स पर लोड किया जा रहा है शिफ्टी टैंक बनाये गए है जो भारत स्वच्छता मिशन के विपरीत है रायपुर में पाये गए हैं। शौचालय अभी तक सभी लोगो का बन नहीं पाया है लेकिन सरकार को पूरा शौचालय बन जाने का लेखा जोखा पुराने शौचालय का फ़ोटो लगा कर पूरा किया जा रहा है। मौजे में सभी लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि मौजे में बने हुए सभी लोगों को मिले हुये शौचालय की जांच कराया जाये।
