मंदिर के जीर्णोद्धार में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष व योगी सेवक व गांव के लोग | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241113-WA0104.mp4
New India Times

गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 4 पंडित दीनदयाल नगर तिघरा में हनुमान जी के प्राचीन मंदिर जर्जर हो चुके थे, जिसे लेकर  नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा व योगी सेवक अमित सिंह मोनू व गांव के युवा इन्हें फिर से सजाने संवारने और जीर्णोद्धार करने के लिए आगे आए।

मंदिर के जीर्णोद्धार में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष व योगी सेवक व गांव के लोग | New India Times

गांव के लोगों में देवाताओं के प्रति गहरी आस्था तो है लेकिन बहुत दिनों से यह मंदिर जर्जर हो रहे थे और किसी का ध्यान इनकी ओर नहीं गया। दो गांवों के बीच गांव की सीमा पर स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शासन प्रशासन द्वारा भी कोई मदद् न मिलने से यह उपेछा के शिकार हो गये थे।

इसे लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, मोनू सिंह योगीसेवक् ने युवाओं के साथ इसका वीणा उठाया और बैठक कर जीर्णोद्धार का खाका तैयार किया। जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, अमित सिंह मोनू  सभासद राघवेंद्र सिंह उर्फ मंटू, सभासद वाले वीर,आलोक सिंह राम आश्रय कश्यप, नागेश्वर राजू एवं समस्त नगरवासी व गांव के लोग आगे आये। वही मीडिया से रूबरू होते हुए हनुमान जी के मंदिर को लेकर गांव के कुछ बुजुर्गों ने क्या कहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version