यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिले में शहर काजी मौहम्मद मतीन खान गौरी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने हिन्दी अंग्रेजी एवं उर्दू में मॉडल निकाहनामा तैयार किया है, जो काजी एक्ट 1880 के अन्तर्गत आता है। इस मॉडल निकाहनामे का विमोचन पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर धर्मेन्द्र सिंह द्वारा किया गया इस मॉडल निकाहनामे के माध्यम से शहर काजी ने निकाह प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है।
अब निकाह से पहले लड़के-लड़की के तीन तीन फोटो आधार कार्ड की फोटो कापी और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे इसके अलावा निकाह पढ़ाने वाले इमाम मौलवी हाफिज शहर काजी के द्वारा अधिकृत लोग ही निकाह पढ़ाने के लिए मान्य होंगे शहर काजी ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति निकाहनामे में दखल करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी इसके अलावा बाल विवाह रोकने के लिए शहर काजी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी विवाह निकाह के बारे में जानकारी मिलती है तो वे तुरंत शहर काजी को सूचित करें।

