आयुष्मान कार्ड की प्रगति बढ़ाने के लिए सीएमएचओ ने किया क्षेत्र का दौरा, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों का होगा एनक्फडयूएएस असेसमेंट   | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आयुष्मान कार्ड की प्रगति बढ़ाने के लिए सीएमएचओ ने किया क्षेत्र का दौरा, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों का होगा एनक्फडयूएएस असेसमेंट   | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत जिले में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड गांव गांव में सीएचओ, एएनएम, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता द्वारा बनाये जा रहे हैं। मानिटरिंग हेतु जिला स्तर, विकास खंड स्तर एवं सेक्टर स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं।

आयुष्मान कार्ड की प्रगति बढ़ाने के लिए सीएमएचओ ने किया क्षेत्र का दौरा, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों का होगा एनक्फडयूएएस असेसमेंट   | New India Times

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र गडवाडा, उमरी कल्याणपुरा, बोचका, ढोचका, रोटला, माछलिया, रामा, काकनवानी, थांदला एवं सीएचसी मेघनगर के क्षेत्रो मे निरंतर विजिट करके निरीक्षण किया साथ ही 13 एवं 14 नवम्बर को पी एच सी काकनवानी, 15 नवम्बर को आयुष्मान आरोग्य केंद्र कालापान राणापुर एवं 16 नवम्बर को आयुष्मान केंद्र माछलिया रामा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के आधार पर डॉ. सिद्धार्थ चॉकलेटी एवं डॉ.श्रवण कुमार सिंह नेशनल असेसर द्वारा किया जायेगा।

आयुष्मान कार्ड की प्रगति बढ़ाने के लिए सीएमएचओ ने किया क्षेत्र का दौरा, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों का होगा एनक्फडयूएएस असेसमेंट   | New India Times

असेसमेन्ट की तैयारी हेतु सीएमएचओ डॉ. बीएस बघेल के द्वारा पीएचसी काकनवानी एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र माछलिया की विजिट कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article