मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा निमोनिया से बचाव के लिए एक जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने उपचार करने आए टीवी रोगियों को मास्क वितरण कर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिला क्षय रोग अस्पताल में आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं रेडक्रास के सचिव डॉ विजय जौहरी द्वारा निमोनिया रोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
निमोनिया दुनिया में वयस्कों और बच्चों की सबसे बड़ी संक्रामक बीमारी है जो दुनिया भर में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु के लिए जिम्मेदार हैं यह दिन मुख्य रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देश में निमोनिया और अन्य श्वसन संक्रमण के कारण होने वाली मौतों से लड़ने के लिए वैश्विक कार्रवाई के लिए पर्याप्त अवसर बनाने और प्रोत्साहित करने पर केंद्रित हैं। निमोनिया एक सूजन संबंधी श्वसन विकार है जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगल संक्रमण के कारण होता है जो फेफड़ों की वायु थैलियों को नुकसान पहुंचता है, इसे एल्वियोली कहा जाता है।
इसके परिणाम स्वरूप थैलियों में तरल पदार्थ या मवाद जमा हो जाता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है ।यह एक संक्रामक रोग है और कमजोर प्रतिरक्षा वाले व्यक्ति के लिए घातक हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में वर्ष 2024 विश्व निमोनिया दिवस का विषय है हर सांस मायने रखती है निमोनिया को उसके मार्ग में ही रोकें। विश्व हर सांस के महत्व पर प्रकाश डालता है और प्रारंभिक पहचान उपचार और रोकथाम के माध्यम से निमोनिया को रोकने की तात्कालिक को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंसार अली ,चिकित्सा अधिकारी डॉ फैजल, आशीष श्रीवास्तव जनपद कोऑर्डिनेटर, आलोक श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, साजिद हुसैन, नंदलाल सिंह नंदू , उमर, नंदनपाल सिंह, रेड क्रॉस के जिला प्रबंधक समिति के सदस्य अनुज जौहरी, अवनीश सक्सेना। अंत में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ विजय जौहरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

