मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के भरोहिया ब्लॉक के ग्राम सभा राखूखोर में रामलीला मंचन का मंगलवार की शाम शुभारंभ कर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर सुनीता संजय सिंह ने शुभारंभ करने के दौरान भगवान श्री राम के माल्यार्पण एवं आरती कर जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आवाहन किया। ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर सुनीता संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस मंच पर बैठे कलाकारों एवं मेरे सामने बैठी सभी माता और बहनों और पिता तुल्य बुजुर्ग एवं भाइयों का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं।

पहले यहां पर दो ब्लॉक हुआ करते थे जंगल कौड़िया और कैंपियरगंज जो की काफी बड़ा ब्लॉक हुआ करता था जिसमें विकास कार्य गांव गांव में नहीं हो पता था जब से महाराज जी की सरकार बनी तब उन्होंने नए ब्लॉक का शृजन किया जो भरोहिया में स्थित हुआ। जो सरकार की कल्याणकारी नीतियां है उनको जन जन तक पहुंचाया जाए जो विकास का कार्य है गाली कुचा मोहल्ले जो भी हो एक भी छूट न पाए। इसी क्रम में ग्राम सभा रखो कोर में दो सीसी रोड और हाईमास्ट आरो प्लांट लगने जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति डा. सुनीता संजय सिंह के द्वारा ग्राम सभा राखूखोर में श्री रामलीला के मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश पांडे, दीपक यादव, अमर सिंह,मुकेश चौरसिया, विनोद चौरसिया सोनू सिंह,सुनील सिंह,रजत चौधरी, कृष्ण कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।

