गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, कई घायल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, कई घायल | New India Times

मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम भुईहरा भट्टे के पास गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई, ट्रैक्टर के चालक विनोद उर्फ नन्हे पुत्र सत्येंद्र व उसके साथी अशोक पुत्र सुखपाल, निवास पुत्र सुरेंद्र, तन्नू पुत्र मुनेश्वर, दुर्गेश पुत्र बृजेश ठाकुर व दिवाकर पुत्र बृजेश ठाकुर सर्व निवासीगण भुईहरा थाना मोहम्मदी खीरी जो गन्ने से भरी ट्रॉली पर बैठकर अजवापुर चीनी मिल में गन्ना डालने जा रहे थे, भुईहरा भट्टे पास ट्रैक्टर ट्राली का बैलेंस बिगड़ गया जिसमें ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिससे विनोद उर्फ नन्हें व बैठे उसके साथी ट्राली के नीचे दब गए।

सूचना मिलने पर थाना मोहम्मदी से एस आई रामचंद्र मय पुलिस फोर्स के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकल गया तथा एंबुलेंस से सी एच सी मोहम्मदी भेजा गया जहां अशोक व निवास को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल विनोद उर्फ नन्हे को शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी का इलाज सी एच सी मोहम्मदी में चल रहा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article