मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा के नवेगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खमरा ताल भूतों के नाम से प्रसिद्ध मेले का आगाज ग्यारस से होने जा रहा है चीन व्यवस्थाओं का जायजा लेने जुन्नारदेव तहसीलदार राजेंद्र टीकम नायब तहसीलदार राजीव नेमा थाना प्रभारी और प्रशासनिक अमले के साथ मौके स्थल पर पहुंचे जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए व्यवस्था बनाई जा रही है स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी पुलिस कर्मियों की व्यवस्था लगाई जाएगी जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत को व्यवस्थाओं के लिए चिन्हित किया गया है 15 दिनों तक निरंतर यह मेला चलता रहेगा पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्था बनाई जाएगी।
आस्था से जुड़ा मेला
मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी आस्था रखकर इस मेले में पहुंचते हैं भक्तों की ऐसी कामना है कि इस मेले में पहुंचकर तालाब में नहाने से भूत प्रेत दूर होते हैं श्रद्धालु गण यहां पर गीले कपड़े संकर पूजन अर्चन करते हैं जहां बलि देने की प्रथा भी है।
