मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रोल प्रेक्षक के रूप में नियुक्त आयुक्त, बरेली मण्डल, सौभ्या अग्रवाल का जनपद का प्रथम भ्रमण किया गया। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ-साथ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ पुनरीक्षण संबंधी बिन्दुओं पर बैठक की।
जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मतदाता सूची के संबध में जानकारी देते हुए बताया कि कुल मतदान केन्द्र 1792, मतदेय स्थल 2492, आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या-पुरूष 1229202, महिला 1054136, तृतीय लिंग 146, कुल 2283484 है, जेण्डर रेशियो 858, ईपी रेश्यिो 60.87, सर्विस मतदाता 1282, दिव्यांग मतदाता 20221, 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 26156, नियुक्त सेक्टर ऑफिसर्स 252 है।
कमिश्नर सौभ्या अग्रवाल ने सभी राजनैतिक दलों से बूथ लेविल एजेन्ट नियुक्त किये जाने का आग्रह किया गया ताकि पुनरीक्षण संबंधी कार्यों में राजनैतिक दलों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जा सके। बैठक में नव विकसित कालोनियों में निवास कर रहे शत-प्रतिषत अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देषित किया गया।
यह भी निर्देश दिए गए कि विशेष अभियान की तिथियों में सभी मतदेय स्थलो पर बूथ लेविल अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश एस, सीडीओ अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारी तथा संबधित अधिकारी मौजूद रहे।
