ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट विधानसभा चुनावी धमासान जोरों से चल रहा है जिस कारण जनता अब खुल कर सामने आते दिखाई दे रही है। जैसे-जैसे समय निकल रहा है वैसे-वैसे दीपक रामदास जी बोड़खे समर्थन में जनता की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दे रही है।
इसी तरह पोपट खेड़ शाहनूर परिसर में प्रचार दौरा किया गया जिसमें भारी प्रतिसाद जनता द्वारा देखा गया है। हर दिन हर समय जनता के भारी प्रतिसाद वा बड़े बड़े घराने ग्रुप संघटनाओं के समर्थन से आने वाले समय में दूसरी पार्टियों में काफी फर्क देखने को मिल सकता है। ऐसी चर्चा सूत्रों द्वारा सुनाई दे रही है।
