जिमखाना क्लब बना जुए का अड्डा, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़ | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र),NIT; ​जिमखाना क्लब बना जुए का अड्डा, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़ | New India Timesसिवनी जिला के कैमोर का जिमखाना क्लब जुआ का अड्डा बनकर रह गया है, जहां पर हजारों की बाजी लगाई जाती है। जिसका असर सीधे छात्रों पर पड रहा है। 

कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट द्वारा संचालित जिमखाना क्लब जिसमें एसीसी के अधिकारियों की महिलाएं जुआ (किटी पार्टी) खेलने जाती हैं, यह जुआ साधारण नही हजारों रुपए महिलाएं लगाती हैं और अपना मनोरंजन करती हैं। इस जुए के लिए एसीसी मैनेजमेंट ने लग्जरी कारें मुहैया करा रखी हैं जो महिलाओं को एकत्र करने का कार्य करती है। इस जिमखाने में मैनेजमेंट ने अपनी महिलाओं के लिए एसी कमरा अधुनिकता पुर्ण बना रहा है। कानून की नजर में यह अपराध की श्रेणी में आता है।जागरूक नागरिक ने बताया कि पुलिस को उन महिलाओं का नाम जल्द ही सौंपा जाएगा जो समाज विरोधी गतिविधियों की दोषी हैं, जिनपर कानूनी कार्रवाई जरुरी है। रईशों का यह शौक जहां समाज की महिलाओं को दागदार कर रही है वहीं डीएवी स्कूल के छात्रों पर भी बुरा असर देखा जा रहा है। जिमखाना क्लब के नजदीक ही डीएवी स्कूल संचालित है। स्कूल के समीप इस तरह का कृत अपराधिक गतिविधियों को बढावा देता है, जो समाज को प्रदूषित करता है। जिन्हें हम गृहणी व महिला शक्ति के रूप में देखते और पूजते आ रहे हैं आज वही महिलाएं जुए का शिकार हो रही हैं। कैमोर क्षेत्र की जनता जहां प्रदूषण की मार झेल रही है वहीं अमीर अधिकारीयों की महिलाएं जुआ खेल कर आनंदित हो रही हैं। यह मनोरंजन नहीं अपराध है, ऐसी महिलाओं सख्ती बरतना अनिवार्य है। ऐसी महिलाएं समाज के लिए कलंक हैं। कैमोर की जनता ऐसी महिलाओं को सजा दिलाने में अग्रसर साबित होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version