चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा 1 में युवक की गला काटकर हत्या | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा 1 में युवक की गला काटकर हत्या | New India Times

गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर 01 में मोती लॉन मैरिज हॉल के पीछे अनिल गुप्ता नाम के एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई और लाश को नाली में फेंक दिया गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात कातिलों की तलाश में जुट गई है।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा 1 में युवक की गला काटकर हत्या | New India Times

बुधवार की सुबह 7:00 बजे स्थानीय लोगों ने आखा नंबर एक मोती लोन के पीछे खून से सनी हुई एक युवक की लाश को देखकर चिलुआताल पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंच पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लाश की शिनाख्त की कोशिश की तो मालूम हुआ कि मृतक यादव टोला नकहा नंबर 1 का रहने वाला अनिल गुप्ता है। अनिल गुप्ता की 3 वर्ष पूर्व शादी हुई थी, डेढ़ साल का बच्चा है। 6 भाइयों में चौथे नंबर पर था।

मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी से किसी प्रकार की कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। मृतक की बरगदवा में कपड़े की दुकान है। अज्ञात हम लोगों ने मृतक अनिल गुप्ता की धारदार हथियार से गलारेत कर हत्या की और लाश को नाली में फेंक दिया। पुलिस कातिलों की तलाश में लगी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कातिल को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version