अबरार अली/निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा विकास खण्ड खुनियांव में बुधवार को महात्मा गांधी नरेगा योजना से निर्मित अन्नपूर्णा भवन एवं ग्राम पंचायत सेमरा में मेजर ध्यान चन्द खेल मैदान निर्माण तथा ग्राम पंचायत धनगढ़वा में निर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन केन्द्र आरआरसी सेन्टर का कार्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव अरुण कुमार, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। खेल मैदान के बाउन्ड्रीवॉल एवं गेट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। खेल मैदान में मिट्टी पटाई का कार्य कराने के निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत धनगढ़वा में निरीक्षण के समय आरआरसी सेन्टर का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु निर्धारित प्रचार वाहन ई-रिक्शा का क्रय करने के निर्देश दिया गया। ग्राम सचिव एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित एसओपी के अनुसार तत्काल आरआरसी सेन्टर का संचालन कराना सुनिश्चित करें। अन्नपूर्णा भवन पूर्ण पाया गया जिसका संचालन करने का निर्देश दिया गया।
