रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा पंडितों को किए गए पंचांग वितरण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा पंडितों को किए गए पंचांग वितरण | New India Times

दीपावली मिलन समारोह एवं पंचांग वितरण कार्यक्रम में रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने पंडितों को पंचांग एवं उपहार भेंट किये। इस अवसर पर 50 से भी अधिक पंडितो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्री 1008 श्री श्री दयाराम दास जी महाराज पीपलखूंट धाम इस कार्यक्रम में पधारे। इस अवसर पर महंत दयाराम दास जी का स्वागत रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री ने किया कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि द्वारा भगवान गणेश जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा पंडितों को किए गए पंचांग वितरण | New India Times

चतुर्वित मंत्र का वाचन रोटरी क्लब अपना के पुर्व अध्यक्ष पंकज राका ने किया

कार्यक्रम में कॉल टू ऑर्डर दीपक व्यास ने किया

रोटरी क्लब अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी द्वारा अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब के कार्यों का विश्लेषण किया  दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ सभी पंडितों को पंचांग एवं उपहार वितरण किए गए और सभी को बधाई दी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241106-WA0064.mp4
New India Times

अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री ने कहा कि रोटरी क्लब अपना जन मानस को सुविधा करने के लिए रोटरी क्लब उपकरण प्रदान करता है एवं समय-समय पर सेवा एवं स्कूलों में स्कूली बच्चों को चॉकलेट बिस्किट किताबें पैन लगातार वितरित कर रहे हैं ताकि कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित नहीं रहे रोटरी क्लब के संस्थापक भरत मिस्त्री ने बताया कि की में सेवा के क्षेत्र में 24 घंटे तैयार रहता हूं कोई भी मानव सेवा के लिए में तात्पर्य रहता हूं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्री श्री 1008 ने रोटरी क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहां के रोटरी क्लब अपना मेघनगर एक एसी संस्था है जो शिक्षा स्वास्थ्य एवं धार्मिक कार्यों में आगे रह कर सराहनीय कार्य कर रही है आज जो पंडितों को निःशुल्क पंचांग वितरित किए गए यह भी काबिले तारीफ कार्य है महंत श्री ने अपने आशीर्वचन प्रदान किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, भरत मिस्त्री, मांगीलाल नायक, पंकज रांका, गोविंद सिंह चौहान, डॉक्टर किशोर नायक, कांतिलाल नीमा, माया शर्मा, कुसुम सोलंकी, चंदनबाला शर्मा, पंडित सुरेश चंद्र शर्मा, रोहित पडिया, नरेश शर्मा, पंकज शर्मा, आदी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम का सफल संचालन जयंत बैरागी ने किया एवं आभार प्रदर्शन रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला ने माना। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान हुए। उसके पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version