मंत्री सुरेश खन्ना ने छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, डीएम, नगर आयुक्त को दिए निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मंत्री सुरेश खन्ना ने छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, डीएम, नगर आयुक्त को दिए निर्देश | New India Times

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना ने लोक आस्था के छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा को जनपद के विभिन्न घाटों एवं पूजा स्थलों पर व्यापक साफ सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर के विभिन्न घाटों पर आयोजित होने वाले छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं एवं उपासकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश का समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से कराया जाए। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

मंत्री खन्ना ने निर्देश दिए हैं कि छठ पूजा घाटों व पूजा स्थलों एवं उनके आसपास और पहुंच मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं नगर निगम द्वारा चालित शौचालय की भी व्यवस्था घाटों एवं पूजा स्थलों पर की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version