मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में एक स्कूल के वैन ड्राइवर पर कक्षा 8 की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है बताया जा रहा है कि स्कूल वैन ड्राइवर छात्र को घर से लेकर निकला और छात्र को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
कांट थाना के निरक्षक अपराध सत्य सिंह, उo निo कुलदीप कुमार ने पुलिस पुलिस वैन ड्राइवर शिवांशु को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया है कि कल देर रात एक व्यक्ति ने थाना कांट पर सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री जो कक्षा 8 की छात्रा है स्कूल वैन ड्राइवर उसको बैलफुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
संजय ने बताया कि पास्को एक्ट सहित उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वन ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और साथ ही स्कूल को नोटिस भेजा जा रहा है स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए क्यों वैन ड्राइवर के साथ बिना किसी सहायिका के क्यों बच्चों को लाया ले जाया जा रहा है।
