बरकत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन रफीक खान ने संसद जगदंबिका पाल से मुलाक़ात कर की कई मुद्दों पर चर्चा | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बरकत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन रफीक खान ने संसद जगदंबिका पाल से मुलाक़ात कर की कई मुद्दों पर चर्चा | New India Times

इटवा विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया गांव में बरकत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन रफीक खान ने डुमरियागंज संसद जगदंबिका पाल से औपचारिक मुलाक़ात कर एक दूसरे का कुशलक्षेम जाना और दीपावली की बधाई दी इसके साथ दोनों लोगों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

बरकत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की माननीय संसद ने सराहना की एवं सिद्धार्थनगर जिले को विकास को शिखर पर ले जाने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि बरकत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भी सिद्धार्थनगर जिले में विकास कार्य किए गए हैं। जैसे सामूहिक विवाह एवं कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल एवं अन्य सामाजिक कार्य समय समय पर कराए जाते रहे हैं। आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य अपने गृह जनपद में सोसाइटी के चेयरमैन द्वारा कराने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version