मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। तहसील में जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों से संबंधित अधिकारियों से मौके पर भी निस्तारण कराया। कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 5 शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायते संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने उनका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आई जी आर एस की शिकायतों को भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेढ़ तोड़ने, अवैध कब्जा करने सहित आदि शिकायतों पर टीम भेजकर मौके पर निस्तारण कराया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता तथा निस्तारणकर्ता का फोटो भी लिया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में वीरपाल सिंह ने शिकायत की अमल बरामद तहसीलदार के यहां लंबित है जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने तत्काल एक घंटे में अमल बरामद कर खतौनी उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश एस, उप जिलाधिकारी जलालाबाद उत्सव आनन्द, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके गौतम, पीडीडीआरडीए अवधेश राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
