टीका लगाना सफलता का प्रतीक है: अवधेश बहन जी | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

टीका लगाना सफलता का प्रतीक है: अवधेश बहन जी | New India Times

ब्रह्माकुमारीज गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर के कैंपस में भाई दूज का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज मध्य प्रदेश की निर्देशिका आदरणीया राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन जी भोपाल से पधारीं। उन्होंने सभी भाई बहनों को आत्मिक स्मृति में टिकने का आग्रह किया। बहनें भाई के माथे पर जो तिलक करती हैं।

टीका लगाना सफलता का प्रतीक है: अवधेश बहन जी | New India Times

वह वास्तव में स्वयं के स्वमान में टिकने का ही प्रतीक है और यह भी वह कहती है मेरा भाई हर क्षेत्र में सफलता को प्राप्त करें और भाई बहन को सुरक्षा का वचन देता है। वास्तव में हर पल की सुरक्षा तो परमात्मा ही कर सकता है।

टीका लगाना सफलता का प्रतीक है: अवधेश बहन जी | New India Times

इसका मतलब हमें अपनी आत्मिक स्मृति में टिक कर परमात्मा का ध्यान सदा रखना है। कार्यक्रम में मालनपुर ब्रह्माकुमारीज की संचालिका ज्योति बहन ने प्रतिज्ञा कराई। हम अपने दृष्टि वृत्ति को पवित्र बनाएंगे, हर एक का सम्मान करेंगे, कभी किसी के प्रति बदले का भाव नहीं रखेंगे। पोरसा संचालिका रेखा बहन ने परमात्मा का ध्यान करा कर सभी का मन एकाग्र कराया।

टीका लगाना सफलता का प्रतीक है: अवधेश बहन जी | New India Times

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे डॉक्टर केशव पांडे पी आर ओ  एवं कई संस्थाओं के सहवागी ने कहा-हमें अपनी सोच को सकारात्मक बनाना है। अपने जीवन को सकारात्मक बनाना है तभी हम अन्य व्यक्ति के दिल में अपना स्थान बना सकते हैं। जिसके लिए आध्यात्मिकता का होना अति आवश्यक है।

अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ सौरव मिश्रा जी मल्टीस्पेशलिस्ट मिश्रा हॉस्पिटल डायरेक्टर- उन्होंने भी अपनी शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में डॉ विवेक एवं अरविंद gemini, यदुवंश  रिटायर कमांडेंट बीएसएफ ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सतनाम, राम, विवेक, महेश, नितेश, प्रसाद, कंचन, पूजा, सृष्टि, गंगा, सृष्टि, विमल, सुमन, जया, प्रीति, एवं नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version